सादर प्रणाम,
आप सभी के लिए मंगलवार मंगलमय हो 🚩
भगवान हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद हम सभी को प्राप्त हो 🚩 आज के दिन सुन्दरकांड श्रावण करने से मानसिक शांति मिलती है, परंतु :-
सड़क हादसों के समाचार पढ़कर मन को भारी पीड़ा होती है - अक्सर दर्शन करके देर रात को लौट रहे श्रद्धालुऔं के वाहन रास्ते में खड़े ट्रक ट्रेलर आदि से टकरा जाते हैं जिससे भारी जनहानि होती है 😢 - वापस लौटने की इतनी जल्दी क्यों ???
धीरे चलेंगे तो भी घर आ ही जाएगा, ध्यान रखें 🚩
शादी का सीजन यानि पडौसियों के खून पीने का समय आ गया है
तेज आवाज में डीजे बजाकर स्वयं आंनंदित होईए
रात को 10 बजे तक आप को कोई माई का लाल रोक नहीं सकता 😂 पुलिस भी नहीं 😂
याद है आपके पडौसी ने अपने छोरे की शादी में कितना हल्ला मचाया था 😂 अब आपका वक्त है.......पूरे पैसे वसूल कर लेना 😅 वो खूंसट पडौसी कर भी क्या लेगा ? 😎
यही ना कि 7 जनें आयेंगे, ठूंस ठूंसकर खाएंगे और एक सीनरी पकडाकर खिसियाते हुए चले जाएंगे 😝 कोई बात नहीं, इस बार निबट ले 😂 उसे कई रात सोने मत देना 🙀
कल शेयर बाजार का सेंसेक्स Profit taking से 1483 पाईंट गोते खा गया 😲 मैंने सोचा कि भूरे ताऊ को खुजली हुई रात को 👹 पर मैं गलत था 😂
Jensen Huang को NVIDIA का फिर CEO बना दिया, इससे Company के शेयर में भारी उछाल आया है, उम्मीद है ताऊ के लोगों ने जमकर चांदी काटी होगी 😂 😂 😂 😂
मैं सोच सोचकर बडा परेशान हूँ कि चीन के साथ हमारा व्यापार घाटा अप्रेल से अक्टूबर 2026 quarter (FY27) में ही 83 बिलियन डालर क्यों हो गया है.....
इस बार मैंने भी दीपावली पर चीनी लडियों से ही सजावट की......क्या हमारे युवा अपने देश में लडियां भी नहीं बना सकते ? 💩
सुना तो यहां तक है कि हमारे फ्रिज और ए.सी. के कंडेन्सर भी चीन से आते हैं...👺...कोई सच बताएगा ?
अच्छी बात यह है कि गोकुलधाम वासियों को रतन बिंजोला के घर पार्टी मिल गई, वे जानबूझकर छुप गए थे 👀
अंत में, यही निवेदन कि सर्दियों में छोटे बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें
♥️ ♥️ ♥️
Have a Wonderful Tuesday
A G Krishnan
24/11/26